Mudda Aapka: India’s draft online gaming rules | ऑनलाइन गेमिंग नियमों का ड्राफ्ट | 03 January, 2023

0 Comments



सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए बनाए गए नियमों का ड्रॉफ्ट जारी कर दिया है. इस ड्रॉफ्ट के मुताबिक.. एक सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी इस बात पर नजर बनाए रखेगी कि इन ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए बनाए नियमों का सही ढंग से पालन हो रहा है या नहीं। सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए इन ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को अब सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी के पास खुद को रजिस्टर करना होगा.ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए .. भारत में उनके पते और खिलाड़ियों के अनिवार्य सत्यापन का प्रस्ताव रखा गया है। ऑनलाइन गेमिंग नियमों के मसौदे के मुताबिक, इन कंपनियों को नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के दायरे में लाया जाएगा। ये नियम सोशल मीडिया कंपनियों के लिए 2021 में जारी किए गए थे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा, नियमों के मसौदे में संशोधनों का मकसद ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों को जिम्मेदार ढंग से चलाना है। इसके लिए इन कंपनियों को भारत में लागू कानूनों का पालन करना होगा। इसमें वे कानून भी शामिल हैं, जो जुए या सट्टेबाजी पर लागू होते हैं। मंत्रालय ने मसौदे पर 17 जनवरी तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं। भारत में अभी 42 करोड़ से ज़्यादा गेमर्स हैं। जो तेजी से लगातार बढ़ रहे है। भारत के गेमिंग सेक्टर के भविष्य को आकार देते हुए देखा जा रहा है, जिसके बारे में शोध फर्म रेडसीर का अनुमान है कि- 2026 तक भारत में गेमिंग सेक्टर की वैल्यू 7 बिलियन डॉलर यानि 57,000 करोड़ रुपये के लगभग होगी। इसमे से रियल-मनी गेम का प्रभुत्व अधिक होगा। ऑनलाइन गेमिंग ने दुनियाभर के बच्चों को जकड़ लिया है। बच्चों को जहां हेल्थ लेवल पर परेशानियां होने लगी हैं, तो इन गेम से फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं।

See also  IPL 2020 me betting kaise kare | Online betting app 1xbet | online satta kaise khele | 1xbet

Guests:
1.Sushil Kumar Modi, MP, Rajya Sabha, BJP
2. Dhruv Garg, Policy & Legal caput, All India Gaming Federation
3. Pavan Duggal, Sr Advocate, Cyber Law
4. Brijesh Singh, Additional Director full general of Police, Govt. of Maharashtra

Anchor: Preeti Singh
Producer:- Pardeep Kumar
Production :- Surender Sharma
invitee Team- Vinod Kumar Singh, Vishwa Pratap Singh
Research- Dr. Nigam Kumar Jha
PCR TEAM-Ashok Babu, Gopal Agrawal, Vipin

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevision/
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.inward/

Share casino bonus: